BOX OFFICE: पहले वीकेंड पर ही बजट निकाल लिया.. अब कमाएगी PROFIT
अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म फिल्लौरी ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। यहां जानें फिल्म की कमाई।
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी दिखा रही है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें, यह अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म ने उत्तर भारत में अच्छी शुरुआत ली है।
[शाहरूख, ऋतिक को पीछे करेगी ये फिल्में.. टॉप लिस्ट में बनेगी जगह!]
फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.02 करोड़, शनिवार को 5.20 करोड़ और रविवार को 6.03 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ का होना अनुष्का शर्मा के लिए काफी फायदेमंद रहा। दिलजीत पंजाब के सुपरस्टार हैं, साथ ही फिल्म की कहानी भी पंजाब पर भी आधारित है। लिहाजा, उत्तर भारत में फिल्म की कमाई हो रही है।
बता दें, प्रमोशन पब्लिसिटी को लेकर फिल्म का बजट मात्र 21 करोड़ का है। जबकि सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से ही फिल्म 12 करोड़ की कमाई कर चुकी है। लिहाजा, कुल मिलाकर फिल्लौरी अब तक 27.25 करोड़ कमा चुकी है। यानि की बजट से ज्यादा.. और अब फिल्म प्रॉफिट कमा रही है।
[औंधे मुंह गिरी फिल्म.. करोड़ों का नुकसान.. अब नहीं बनेंगे 'हीरो'!]
हम्मम.. फिल्म भले ही आपको पसंद ना आई हो, लेकिन प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा के लिए यह फायदे का सौदा रही है। यहां जानें 2017 में अब तक किन फिल्मों ने कमाया जमकर प्रॉफिट-


Click it and Unblock the Notifications











