कबीर खान की फिल्म फैंटम ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अपनी कुल प्रोडक्शन कॉस्ट के मुकाबले ज्यादा कमाई करके साल 2015 की सफल फिल्मों की श्रेणी में खुद को खड़ा कर लिया है।
'फैंटम' ने पहले वीकेंड पर करीब 33 करोड़ और पहले वीक में करीब 47.5 करोड़ की कमाई की है। जहां तक बजट की बात है तो फैंटम का कुल बजट करीब 42-43 करोड़ है जिसके मुकाबले फैंटम आगे निकल चुकी है।
उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में और दूसरे वीकेंड पर फैंटम इतनी कमाई कर लेगी कि फिल्म हिट हो जाए।
फैंटम फर्स्ट डे कलेक्शन
फर्स्ट डे फैंटम ने करीब 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
फैंटम का दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन
शनिवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के चलते फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 12.78 करोड़।
तीसरे दिन कलेक्शन
फर्स्ट रविवार को फैंटम का कलेक्शन रहा 11.94 करोड़।
फर्स्ट वीकेंड
कुल मिलाकर फर्स्ट वीकेंड में फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 33.18 करोड़।
पहला सोमवार
रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 4.40 करोड़।
पहला मंगलवार
पहले मंगलवार को फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 3.63 करोड़।
पहला बुधवार
पहले बुधवार यानी रिलीज के छंठे दिन फैंटम का कलेक्शन रहा 3.31 करोड़।
पहला गुरुवार
पहले गुरुवार को फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 2.98 करोड़।
कुल कलेक्शन
फिल्हाल पहले हफ्ते यानी कि सात दिनों में फैंटम का कुल कलेक्शन रहा 47.50 करोड़।
कुल बजट
फैंटम का कुल बजट है 42-43 करोड़।


Click it and Unblock the Notifications

