..................... Pawan kalyan They Call Him OG Box Office Day 5 one step awat to enter 150 crore club - Hindi Filmibeat

OG Box Office Day 5: इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर पवन कल्याण, बॉक्स ऑफिस पर हो रही नोटों की बारिश

They Call Him OG Box Office Collection Day 5

They Call Him OG Box Office Collection Day 5: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है। इस फिल्म में अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण एक बार फिर मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2011 के बाद पहली बार पवन कल्याण किसी गैंगस्टर-थीम पर आधारित फिल्म में दिखे हैं, जिससे उनके फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर दिखाई दे रही है।

इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है, जो खुद पवन कल्याण के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं। वहीं, फिल्म की एक और खास बात है बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू। इस नई जोड़ी और रोमांचक कहानी ने फिल्म को रिलीज़ के पहले दिन से ही चर्चा में ला दिया है।

The Call Him OG Box Office Collection

25 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई 'ओजी' ने अपने पहले दिन ही ₹63.75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर ₹18.45 करोड़ रह गई, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने क्रमशः ₹18.5 करोड़ और ₹18.4 करोड़ की कमाई की। पांचवे दिन यह आंकड़ा गिरकर ₹1.4 करोड़ तक पहुंच गया। अब तक फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग ₹139.13 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही ₹150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ओजस गंभीर उर्फ OG नामक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई से 11 सालों तक गायब रहता है। अचानक उसकी वापसी होती है, लेकिन इस बार वह किसी इत्तेफाक से नहीं, बल्कि बदले की आग के साथ लौटा है। उसका एकमात्र मकसद है - शहर के नए क्राइम बॉस ओमी भाऊ का सफाया करना। फिल्म में पवन कल्याण ने ओजस गंभीर की भूमिका निभाई है, जबकि इमरान हाशमी ओमी भाऊ के रूप में दमदार एंट्री करते हैं।

The Call Him OG Review

'दे कॉल हिम ओजी' को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स और पवन कल्याण की स्क्रीन प्रेज़ेंस ने फिल्म को एक मेगा हिट बना दिया है। इमरान हाशमी का विलेन अवतार भी दर्शकों को खासा पसंद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X