OG Box Office Collection Day 4: पवन सिंह ने उड़ाई दोनों जॉली की धूल, चौथे दिन के कलेक्शन से हिला BO

They Call Him OG Box Office Collection Day 4: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'OG' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर दिन फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। खास बात ये है कि इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जो अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही है।
OG Box Office Collection Day 4
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन 'OG' ने 18.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंसी औसतन 39.14% रही। सुबह के शो में 32.79%, दोपहर में 52.37%, शाम को 40.72% और रात में 30.67% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। भारत में अब तक फिल्म ने कुल 140.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'OG' ने 200.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection
वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' को रिलीज़ हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। दसवें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक भारत में यह फिल्म 90.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि ग्लोबल लेवल पर इसकी कुल कमाई 127 करोड़ रुपये तक पहुंची है। इन आंकड़ों को देखें तो 'OG' ने अक्षय की फिल्म से करीब 73.85 करोड़ ज्यादा कमाई की है।
They Call Him OG Star Caste
'OG' में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राम कपूर, गजराज राव, अमृता राव, हुमा कुरैशी और सीमा विश्वास मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











