..................... पति पत्नी और वो- पानीपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Pati Patni Aur Woh vs Panipat Day 1 Box Office Collection - Hindi Filmibeat

पति पत्नी और वो VS पानीपत: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन- कौन किस पर भारी!

इस शुक्रवार को दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के सामने आई है। एक ओर जहां "पति पत्नी और वो" को दर्शकों से तारीफ पर तारीफ मिल रही है, वहीं "पानीपत" को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, पहले दिन यानि की शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर भी यह फर्क साफ दिखाई दिया है।

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की कॉमेडी ड्रामा 'पति पत्नी और वो' अपने कंटेंट को लेकर पसंद की जा रही है। यह हल्की फुल्की हंसी मजाक वाली फिल्म है, जाहिर है वीकेंड पर यह और धमाका करने वाली है। वहीं, आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर, कृति सैनन स्टारर 'पानीपत' को कुछ ने खासा पसंद किया, जबकि कुछ को बोर लगी।

Pati Patni Aur Woh vs Panipat

ट्रेड पंडितों के अनुसार, पानीपत ने पहले दिन 10-15 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जबकि पति पत्नी और वो ने 25 से 30 प्रतिशत। लिहाजा, पानीपत जहां 5 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है, वहीं कार्तिक आर्यन 9-10 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।

कोई शक नहीं कि वीकेंड को यह आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है। ट्रेड पंडितों की मानें तो "पति पत्नी और वो" वीकेंड तक 35 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। जबकि पानीपत 25 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी। कहीं ना कहीं यह वीकेंड दोनों फिल्मों के लिए काफी अहम है। फिलहाल तो कार्तिक, भूमि और अनन्या की कॉमेडी फिल्म इतिहास के पन्नों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड तक यह आंकड़े कहां जाकर रुकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X