पति, पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन रविवार को ज़बरदस्त उछाल, 50 पार का आंकड़ा
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पति, पत्नी और वो ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरूआत की है और फिल्म का ओपनिंग आंकड़ा 50 प्रतिशत की बढ़त पार कर चुका है। जहां दो दिनों में फिल्म ने जमकर लोगों का दिल जीता है।
वहीं तीसरे दिन यानि कि रविवार की छुट्टी के दिन, लोग अपना समय इस कॉमेडी फिल्म के साथ बिताने वाले हैं। फिलहाल माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 47 - 50 प्रतिशत तक रहेगी।

अगर आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू में रविवार को 32 - 35 प्रतिशत की ओपनिंग की है। वहीं हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ में ये आंकड़ा 40 - 45 प्रतिशत का है।
फिल्म को डायरेक्ट किया है हैप्पी भाग जाएगी फेम मुदस्सर अज़ीज़ ने और इसे प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार ने। फिल्म का म्यूज़िक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। जानिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











