Pathaan Box Office: 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के शाहरुख खान ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड टूटे रिकॉर्ड

pathaan-worldwide-box-office-collection-shahrukh-khan-film-crosses-100-crore-on-day-1-create-history

Pathaan Worldwide Box Office Collection: यशराज फिल्म्स की पठान ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ कर दिये हैं।

पठान ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ और तमिल- तेलुगु में 2 करोड़ की कमाई की है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 4.2 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन किया है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल कलेक्शन (gross) ओपनिंग डे पर 102 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

जी हां, पठान पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म के पास फिलहाल 4 दिनों का लंबा वीकेंड है। कोई शक नहीं कि यह बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई के सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म भारत में 5500 स्क्रीन और ओवरसीज में 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बता दें, दर्शकों की डिमांड को देखते हुए फिल्म रिलीज के बाद इसके 300 स्क्रीन बढ़ाए गए थे।

ओवरसीज के किंग

ओवरसीज के किंग

पठान ने ओपनिंग डे न्यूजीलैंड में $110,000, ऑस्ट्रेलिया में $600K और यूएसए में बुधवार दोपहर तक $1 Million कमा लिए थे। यूएई और जर्मनी में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज रहा है।

शाहरुख खान की टॉप ओपनर

शाहरुख खान की टॉप ओपनर

पठान शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने भारत में 57 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इनकी टॉप ओपनर थी, जिसने 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बंद पड़े थियेटर्स भी खुले

बंद पड़े थियेटर्स भी खुले

कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को भी पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X