Pathaan Week 2 Box Office: शाहरुख खान की फिल्म का शानदार दूसरा हफ्ता, वर्ल्डवाइड 888 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

Pathaan Week 2 Box Office: यशराज फिल्म्स की पठान ने सिनेमाघरों में अपना दूसरा हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने अब तक अच्छी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय रूप से आगे बढ़ रही है और अब दूसरे सप्ताह के करीब आने के साथ ही दुनिया भर में लगभग 888 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
पठान ने दूसरे गुरुवार को भारत में 5.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने हिंदी से 5.75 करोड़, जबकि सभी डब किए गए संस्करण से 20 लाख की कमाई की है। अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने भारत में कुल 94.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें हिंदी से 91.50 करोड़ और डब भाषाओं से 3.25 करोड़ का बिजनेस हुआ है।
दो हफ्तों में, पठान ने ओवरसीज में 41.02 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 458.90 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत में अब तक फिल्म ने हिंदी में 442.50 करोड़ और तमिल- तेलुगु में 16.40 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 888 करोड़ (gross) तक पहुंच चुका है.. जिसमें भारत से 551 करोड़ और ओवरसीज से 337 करोड़ का आंकड़ा शामिल है।पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

पश्चिम बंगाल में नंबर 1
पश्चिम बंगाल में बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़कर पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहां पठान ने अब तक 29 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि बाहुबली 2 ने 28.19 करोड़ और केजीएफ 2 ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जबरदस्त रिकॉर्ड
बता दें, पठान सबसे तेजी से 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़, चार दिनों में 200 करोड़ और 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म
450 करोड़ से भी ऊपर की कमाई के साथ पठान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही इस फिल्म नेबॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब की शुरुआत भी कर दी है। उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ तक भी पहुंचेगी।


Click it and Unblock the Notifications