..................... The Kerala Story बनी 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर, मुनाफा कमाने में शाहरुख खान की पठान को भी पछाड़ा, देंखे रिपोर्ट | Pathaan VS The Kerala Story, Adah Sharma film is the only blockbuster hindi film in 2023, know profit - Hindi Filmibeat

The Kerala Story बनी 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर, मुनाफा कमाने में शाहरुख खान की पठान भी हुई पीछे, देंखे रिपोर्ट

Pathaan VS The Kerala Story

The Kerala Story Profit: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में 10 दिन गुजार चुकी है और फिल्म हर दिन सफलता का नया रिकॉर्ड गढ़ रही है। विपुल अमृतलाल के प्रोडक्शन तले बनी, अदा शर्मा स्टारर ये फिल्म साल 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म साबित हो चुकी है।

छोटे बजट पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दनादन प्रॉफिट कमा रही है। बता दें, मुनाफा के मामले में ये शाहरुख खान स्टार पठान को भी पीछे छोड़ चुकी है, जिसने भारत में 543.22 करोड़ का कलेक्शन किया है।

द केरल स्टोरी की कमाई और प्रॉफिट

द केरल स्टोरी ने अपने दूसरे रविवार को 23.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 136.74 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 355.80 % (प्रतिशत) मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल होगी।

शाहरुख खान की पठान को किया पीछे

जहां द केरल स्टोरी ने 10 दिनों में 355.80 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। वहीं, शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान ने 117.28 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म का बजट 250 करोड़ का था और कमाई थी 543.22 करोड़। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में इस साल और कौन सी फिल्में शामिल होती हैं।

2023 की चौथी 100 करोड़ी फिल्म

पठान (543.22 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़) और किसी का भाई किसी की जान (107.50 करोड़), के बाद इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है 'द केरल स्टोरी'.. वहीं, ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि यह 200 करोड़ क्लब तक भी पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X