Pathaan Day 13 Box Office: वर्ल्डवाइड शाहरुख खान का तहलका जारी, 850 करोड़ तक पहुंची ब्लॉकबस्टर पठान

Pathaan Day 13 Box Office: सिद्धार्थ आनंद निर्देशित यशराज फिल्म्स की पठान ने दूसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई रखी। फिल्म भारत में ही नहीं, ओवरसीज में भी अविश्वसनीय रूप से प्रदर्शन कर रही है और अब वर्ल्डवाइड 850 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर चुकी है।
पठान ने अपने 13वें दिन (दूसरे सोमवार) में भारत में 8.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने हिंदी में 8.25 करोड़, जबकि बाकी भाषाओं में 30 लाख की कमाई की है। भारत में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 438.45 करोड़ (हिंदी - 422.75 करोड़, डब - 15.70 करोड़) पहुंच चुका है। वहीं, ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो, 13 दिनों में, पठान ने 39.41 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 849 करोड़ (gross) तक पहुंच चुकी है.. (भारत- 525.80 करोड़ gross, ओवरसीज- 323.20 करोड़ gross)। बता दें, पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

टिकटों की कीमत घटी
दूसरे वीकेंड के बाद यशराज फिल्म्स ने पठान के टिकटों की कीमत भी घटा दी है। वहीं, फिल्म के 14वें दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देंखे तो वह 13वें दिन से बेहतर है। यानि की 14वें दिन भी पठान का कलेक्शन 9 से 10 करोड़ तक में रहेगा।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
इस लिस्ट में फिलहाल पठान नंबर 2 पर है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं-
बाहुबली 2 (हिंदी)- 511.30 करोड़
पठान- 438.45 करोड़
केजीएफ 2 (हिंदी)- 434.62 करोड़

बजट और कमाई
बता दें, पठान 250 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है। लेकिन फिल्म ने भारत में भी अपने बजट से दुगुनी कमाई कर ली है। लिहाजा, यह बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री
बता दें, 400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री लेने वाली फिल्म बन चुकी है पठान। शाहरुख खान की इस फिल्म ने 11 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि बाहुबली 2 (हिंदी) ने 15 दिनों में.. और केजीएफ 2 (हिंदी) ने 23 दिनों में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।


Click it and Unblock the Notifications