Bollywood First Quarter Box Office Report: 15 फिल्में और 750 करोड़ कलेक्शन, पठान का जलवा, कितनी हिट- फ्लॉप

pathaan-to-bholaa-bollywood-movies-first-quarter-box-office-report-card-with-collection-of-750-crore

Bollywood First Quarter Box Office Report: 2023 का पहला तिमाही खत्म हो चुका है और हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए ये तीन महीने औसत साबित हुए हैं। बॉलीवुड से अभी तक 750 करोड़ तक का कलेक्शन किया जा चुका है। लेकिन खास बात है कि यह आंकड़ा सिर्फ एक बड़ी फिल्म की वजह से छुआ जा सका है, और वो है पठान.. क्योंकि कुल कलेक्शन के 70% से अधिक संख्या के लिए शाहरुख खान स्टारर फिल्म पूरी तरह से जिम्मेदार है।

2023 में जनवरी से मार्च के बीच केवल 15 हिंदी फिल्में रिलीज़ हुईं, जो कि पूर्व-महामारी काल (यानी 2019 तक) की तुलना में सबसे कम है। अब जबकि सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं, फिल्मों का आंकड़ा हैरान करता है।

वहीं, इन 15 फिल्मों में से, केवल 6 फिल्में ही ऐसी रहीं, जिसका प्रचार प्रसाल थियेट्रिकल रिलीज के हिसाब से किया गया। 6 फिल्मों में शामिल रही- पठान, तू झूठी मैं मक्कार, भोला, शहजादा, सेल्फी और मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे। 2023 में बॉलीवुड को अच्छी शुरुआत देने का भार इन्हीं 6 फिल्मों पर था।

पठान का धमाका

पठान का धमाका

जब गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के दौरान शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अपने पठान लेकर आए, तो ऐसा लगा कि बॉलीवुड के 'अच्छे दिन' फिर से वापस आ गए हैं। एक के बाद एक रिकॉर्ड बनते जा रहे थे। फिल्म ने देखते ही देखते 300 करोड़, 400 करोड़, 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 544 करोड़ की कुल कमाई के साथ बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बन गई।

फिर चला फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

फिर चला फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

इसके बाद उम्मीद थी कि फरवरी में कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी इस दौड़ को जारी रखेगी.. लेकिन दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। जहां शहज़ादा ने महज 32.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म 16.85 करोड़ तक ही पहुंच पाई। इन दोनों फिल्मों के फ्लॉप होने से बॉलीवुड को बड़ा झटका मिला।

रॉम-कॉम की वापसी

रॉम-कॉम की वापसी

लेकिन मार्च में बॉलीवुड की रंगत वापस आई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ। जो 135 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने एन्जॉय किया।

इसके बाद आई रानी मुखर्जी की फिल्म मिसज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे का कुल कलेक्शन 17.30 करोड़ का रहा, जो कि फिल्म की बजट को देखते हुए औसत से ऊपर माना जा सकता है।

कब आई और कब गई ये फिल्में

कब आई और कब गई ये फिल्में

इन फिल्मों के अलावा कोई भी फिल्म का थिएटर बिजनेस 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत, फ़राज़, कुत्ते, ज्विगाटो, भीड, गांधी गोडसे एक युद्ध.. जैसी फिल्में कब आई और कब गई, किसी को पता भी नहीं चला।

भोला के साथ अंत

भोला के साथ अंत

वहीं, मार्च महीना का अंत अजय देवगन की भोला के साथ हुआ है, जिसने अभी तक 44 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा वक्त है क्योंकि आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

अप्रैल के महीने में सभी की नजर अब सलमान खान की ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' पर टिकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X