Pathaan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म ने ओवरसीज में ली ब्लॉकबस्टर शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका

pathaan-overseas-advance-booking-shahrukh-khan-s-film-to-take-a-blockbuster-start-at-the-box-office

Pathaan Overseas Advance Booking: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान 9 दिनों में बड़ी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। ओवरसीज में फिल्म की एडवांस शुरु हो चुकी है.. और यूएसए, यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत लेने वाली है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग सबसे पहले जर्मनी में शुरु की गई। वहां, फिल्म की रिलीज से एक महीने ही एडवांस बुकिंग उपलब्ध करा दिया गया, जहां प्रदर्शन शानदार रहा। जर्मनी में 27 दिनों पहले से ही सारे शोज हाउसफुल दिखाए जा रहे थे। वहीं, हैम्बर्ग और बर्लिन के कई बड़े थिएटरों के टिकट बहुत जल्दी बिक गए।

कोई शक नहीं कि शाहरुख आज भी ओवरसीज के किंग हैं। शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। साल 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद सुपरस्टार ने लंबा ब्रेक लिया था.. और अब 2023 में वो तीन फिल्मों के साथ वापस आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि उनके फैंस का क्रेज एक अलग लेवल पर चल रहा है।

यूएई में सबसे बड़ी ओपनर

यूएई में सबसे बड़ी ओपनर

पठान ने अब तक मिडिल ईस्ट मार्केड में पहले दिन के लिए 3500 टिकट बेचे हैं, जो कि $ 50K है। 2017 में, रईस ने यूएई में 350,000 डॉलर की ओपनिंग की थी। अगर एडवांस बुकिंग को देखा जाए तो पठान यहां सारे रिकॉर्ड तोड़कर शाहरुख की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में भी धमाका

ऑस्ट्रेलिया में भी धमाका

ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की लगभग 75 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि 42,55,905 के करीब 3000 टिकटें बिकी हैं। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए 5 दिनों का लंबा वीकेंड है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

जर्मनी में ब्लॉकबस्टर

जर्मनी में ब्लॉकबस्टर

वहीं, जर्मनी में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।जर्मनी में, फिल्म ने 5 दिनों के वीकेंड के लिए लगभग 8500 टिकट (€125,000) बेचे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ ओपनिंग डे के लिए अब तक वहां 4500 से ज्यादा टिकटें बिक चुकीं हैं।सिर्फ जर्मनी से अब तक पठान ने 15000 यूरो यानि करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

ग्लोबल फैन फॉलोइंग

ग्लोबल फैन फॉलोइंग

शाहरुख बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग ग्लोबल स्तर पर है। जिसकी झलक अब पठान पर भी दिख रही है। भारत में फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु नहीं की गई है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को काफी तगड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X