Pathaan Box Office: वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की पठान का डंका, यहां जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Pathaan Worldwide Collection: यशराज फिल्म्स की पठान रिलीज के 33 दिनों के बाद भी वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में टिकी हुई है और मजबूती के साथ कमाई कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 1020 करोड़ की कमाई के साथ दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान अपनी रिलीज के बाद से घरेलू और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पठान ने अपनी रिलीज के पांचवें रविवार को भारत में 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि रिकॉर्ड तोड़ है। फिल्म में हिंदी में 2.45 करोड़ और सभी डब किए गए संस्करण ने 5 लाख की कमाई की है।
पठान ने ओवरसीज में 46.74 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म की कमाई 525.76 करोड़ है, जिसमें हिंदी से 507.60 करोड़ और तमिल- तेलुगु से 18.16 करोड़ है। वहीं, वर्ल्डवाइड gross कलेक्शन अविश्वसनीय रूप से 1020 करोड़ तक पहुंच चुका है।
फिल्म की सफलता पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं और साथ ही दर्शकों का आभारी हूं कि पठान विश्व स्तर पर लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई और हिंदी में 500 करोड़ रुपये की कमाई करना एक ऐतिहासिक बात है, और लोगों ने पठान पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।"
सिद्धार्थ स्वीकार करते हैं कि वह चाहते थे कि पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो। वे कहते हैं, "जब हमने पठान को एक ऐसी स्टार-कास्ट के साथ बनाने की तैयारी की थी, तो मुझे पता था कि हम अब तक के सबसे बड़े आकंड़ों की दौड़ में हैं, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पठान भारत में 400 करोड़ और अब 500 करोड़ तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह उपलब्धि अविश्वसनीय है, और इसने मुझे और हमारी टीम को और वाईआरएफ में हम सभी को और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।"


Click it and Unblock the Notifications












