Pathaan Day 4 Box Office- पठान के धमाके से हिला बॉलीवुड, चौथे दिन ही बन गया ये दमदार रिकॉर्ड!

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की तबाही मचाई हुई है, अब वो जगजाहिर है। हर दिन ने रिकॉर्ड्स बन रहे हैं और फैंस फिल्म को देखने के लिए लगातार थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 55 करोड़ का बिजनेस करते एक नॉन-हॉलीडे पर रिलीज वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
इसके बाद ये सिलसिला टूटने के नाम नहीं ले रहा है और लोग हर दिन थिएटर्स जा रहे हैं। खबर आई थी कि इस फिल्म ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आकड़ा पार करते हुए करीब 313 करोड़ की कमाई की है और देश में इसने 166.75 करोड़ की कमाई तीन दिन में की है।
अब इस फिल्म के चौथे यानि शनिवार के दिन का कलेक्शन सामने आया है जो कि सभी को चौकाने के लिए काफी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने चौथे दिन करीब 52 करोड़ का बिजनेस किया है और इसी के साथ बॉलीवुड की वो फिल्म बन गई है जो कि 200 करोड़ी क्लब में सबसे तेजी से पहुंची है।

212 करोड़ का शानदार आकड़ा
भारत में इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 212 करोड़ का शानदार आकड़ा पाया है। इस आंकड़े से इतना तय है कि फिल्म ने 40 प्रतिशत की छलांग लगाई है और फैंस इन रिपोर्ट्स से काफी खुश हैं।

रविवार बाकी है
हालांकि अभी रविवार बाकी है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के नए शिखर को छुएगी और फैंस इसपर सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैँ।

विवाद सामने आया था
जिस तरह से फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था उससे ऐसा लग रहा था कि फिल्म कुछ खास नहीं होगी लेकिन वो बिल्कुल गलत साबित हुआ।

बॉलीवुड के किंग
शाहरुख खान ने ये बता दिया है कि वो बॉलीवुड के किंग खान क्यों कहे जाते हैं। पूरी दुनिया में पठान की गूंज सुनाई दे रही है।

बड़े पर्दे पर वापस आए हैं
शाहरुख खान कई साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस आए हैं और इससे बढ़िया वापसी शायद नहीं हो सकती थी। फिल्म जवान और डंकी भी काफी जल्दी रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications