..................... पठान बॉक्स ऑफिस तीसरा दिन: शाहरुख खान की फिल्म ने बजट के पार तीन दिन में की इतनी कमाई। Pathaan DAY 3 box office collection: Shahrukh Khan's film crossed the budget in just 3 days, now earning profit - Hindi Filmibeat

Pathaan DAY 3 Box Office: 3 दिनों में ही बजट पार, अब प्रॉफिट कमाएगी शाहरुख खान की फिल्म

Pathaan

Pathaan Day 3 box office collection: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान ने शुरुआती दो दिनों में ही भारत में 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं तीसरे दिन यानि कि शुक्रवार को भी फिल्म का जलवा जारी रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ के लगभग की कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 162 करोड़ के लगभग पहुंच चुका है।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान महज तीन दिनों में 250 का आंकड़ा पार कर चुकी है।इन आंकड़ों को देखें तो, खास बात है कि फिल्म ने 3 दिनों ही अपना बजट पार कर लिया है। बता दें, पठान 250 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। बहरहाल, फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर प्रॉफिट कमाएगी।

केजीएफ 2 को किया पीछे

केजीएफ 2 को किया पीछे

केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी) ने तीन दिनों में 143.64 करोड़ का बिजनेस किया था। जाहिर तौर पर पठान उससे काफ़ी आगे निकल चुकी है। शाहरुख खान की फिल्म तीन दिनों में 60 करोड़ पार पहुंच चुकी है।

आठवीं 100 करोड़ी फिल्म

आठवीं 100 करोड़ी फिल्म

पठान के साथ ही 100 करोड़ क्लब में शाहरुख खान की आठवीं फिल्म शामिल हो चुकी है। इससे पहले 100 करोड़ से ऊपर कमाई करने वाली किंग खान की फिल्में हैं - चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, रा.वन , दिलवाले, रईस, जब तक है जान, डॉन 2 ..

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन!

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन!

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। चूंकि फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव है, सोमवार से भी फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा डिप देखने की उम्मीद नहीं है। पठान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

खास बात है कि पठान के तीसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ही 14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बता दें, यह बात सिर्फ नेशनल चेन्स की हो रही है। फिल्म के एडवांस बुकिंग की कमाई कुछ इस तरह रही है.. PVR- 6.40 करोड़, INOX: 4.80 करोड़, Cinepolis- 2.80 करोड़..

Read more about: pathaan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X