Pathaan Day 22 Box Office: शाहरुख खान ने बॉलीवुड को दी पहली धमाकेदार 500 करोड़ी फिल्म, वर्ल्डवाइड मचाया तूफान

pathaan-day-22-box-office-shahrukh-khan-gives-bollywood-its-first-500-crore-monster-film

Pathaan Day 22 Box Office: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ना सिर्फ 2022 की, बल्कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बता दें, अपने 22वें दिन की कमाई के साथ पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जी हां, 500 करोड़ कमाने वाली यह पहली बॉलीवुड है।

पठान ने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा को लेकर 22 दिनों में 501 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 4 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।

फिल्म ने दुनिया भर में कुल 953 करोड़ रुपये की कमाई की है। कहने की जरूरत नहीं है कि यह फिल्म अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-

पठान

पठान

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने 22 दिनों में 501 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन (512 करोड़) आंकड़ा पार कर लेगी।

दंगल

दंगल

आमिर खान की इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाए रखा। 2016 में आई इस फिल्म ने 387.38 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे पठान ने पार कर लिया है।

संजू

संजू

साल 2018 में आई रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

पीके

पीके

साल 2014 में आई, आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 340.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के साथ आमिर खान ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिंदा है

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 339.16 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। ये भी यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की पहली 300 करोड़ी फिल्म थी बजरंगी भाईजान। साल 2015 में आई, कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Read more about: pathaan box office shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X