Pathaan Worldwide Collection: ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ने लाया तूफान, 2 दिनों में 200 करोड़ पार

pathaan-day-2-worldwide-box-office-collection-shahrukh-khan-creates-havoc-in-overseas-crosses-200-cr

Pathaan Day 2 Worldwide Box Office Collection: पठान अब फैंस के लिए फिल्म नहीं, बल्कि फेस्टिवल बन चुकी है। देश- दुनिया के थियेटरों से वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां फैंस पठान देखते हुए नाच रहे हैं, सीटी बजा रहे हैं, तालियां मार रहे हैं। जी हां, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी कहर ढा रही है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, पठान ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर दो दिनों में 126 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 235 करोड़ (gross) पार पहुंच चुका है। जी हां, महज दो दिनों में पठान 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।

यशराज फिल्म्स की पठान ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ कर दिये हैं। फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। यह पहली फिल्म हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने 2 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म के पास फिलहाल वीकेंड भी है।

दो दिनों में 200 करोड़ पार

दो दिनों में 200 करोड़ पार

पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 106 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि दूसरे दिन यानि की 26 जनवरी को दुनियाभर में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म 128-129 करोड़ के लगभग रहा है।

ओवरसीज में छप्पर फाड़ कमाई

ओवरसीज में छप्पर फाड़ कमाई

पठान ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और यूएई में जबरदस्त ओपनिंग ली है। फिल्म इन देशों में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई है। वहीं, वीकेंड पर आंकड़ों में और बढत दिखने की संभावना है।

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म भारत में 5500 स्क्रीन और ओवरसीज में 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बता दें, दर्शकों की डिमांड को देखते हुए फिल्म रिलीज के बाद इसके 300 स्क्रीन बढ़ाए गए थे।

बंद पड़े थियेटर्स भी खुले

बंद पड़े थियेटर्स भी खुले

खास बात है कि भारत में कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को भी पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी है।

रिलीज के साथ ही तोड़े रिकॉर्ड

रिलीज के साथ ही तोड़े रिकॉर्ड

रिलीज के साथ ही पठान बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। यह शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। वहीं, सिंगल डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X