..................... Pathaan Day 2 Box Office Collection: Shahrukh Khan enters in 100 crore club in just 2 days - Hindi Filmibeat

Pathaan Day 2 Box Office: शाहरुख खान की फिल्म ने 26 जनवरी को की छप्पर फाड़ कमाई, 100 करोड़ क्लब में एंट्री

pathaan-day-2-box-office-collection-shahrukh-khan-enters-in-100-crore-club-in-just-2-days

Pathaan Day 2 Box Office Collection: शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में दो दिन गुजार लिए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पठान ओवरसीज में बंपर कमाई कर रही है। हर तरह फिल्म को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने भारत में महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, पठान ने दूसरे दिन यानि की 26 जनवरी को 70 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है, जो कि एक धमाकेदार रिकॉर्ड है। बता दें, किसी भी हिंदी फिल्म द्वारा सिंगल डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है पठान।

दो दिनों में सभी भाषाओं को मिलाकर पठान का कुल कलेक्शन 126-127 करोड़ तक पहुंच चुका है। जबकि अभी वीकेंड तक आंकड़े कुछ इसी तरह नजर आने वाले हैं। कोई शक नहीं कि शाहरुख खान की ये फिल्म पहले वीकेंड पर ही 250 करोड़ पार जाने वाली है।

शाहरुख खान के टॉप ओपनर्स

शाहरुख खान के टॉप ओपनर्स

शाहरुख खान की टॉप ओपनिंग देने वाली फिल्में-

पठान- 57 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस- 33.10 करोड़
दिलवाले- 21 करोड़
रईस- 20.42 करोड़

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

खास बात है कि पठान के दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ही 31.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बता दें, यह बात सिर्फ नेशनल चेन्स की हो रही है। फिल्म के एडवांस बुकिंग की कमाई कुछ इस तरह रही है.. PVR- 13.75 करोड़, INOX: 11.65 करोड़, Cinepolis- 6.20 करोड़..

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब

पठान ने महज दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह शाहरुख खान की आठवीं फिल्म है। इससे पहले जब तक है जान, डॉन 2, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, रा.वन रईस और चेन्नई एक्सप्रेस ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

जॉन- दीपिका की भी हाईएस्टर ग्रासर

जॉन- दीपिका की भी हाईएस्टर ग्रासर

वहीं, पठान जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की भी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरने वाली है। फिलहाल दीपिका की सबसे बड़ी फिल्म है पद्मावत , जिसके 300 करोड़ का बिजनेस किया था। पठान जाहिर तौर पर इस आंकड़े को पीछे छोड़ने वाली है। वहीं, जॉन की सबसे बड़ी फिल्म है हाउसफुल 2, जिसने 106 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X