Pathaan Day 12 Box Office: 800 करोड़ पार पहुंची शाहरुख खान की फिल्म, बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

Pathaan Day 12 Box Office: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में 50 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई थी, और रिपोर्ट्स की मानें तो अपने 12वें दिन पठान ने 28.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।
बता दें, भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर पठान का कुल कलेक्शन 429.90 करोड़ तक पहुंच चुका है, वहीं ओवरसीज में यह आंकड़ा 300 करोड़ पार जा चुका है। वर्ल्डवाइड gross कलेक्शन देखा जाए तो पठान की कमाई 800 करोड़ पार पहुंच चुकी है।
जी हां, यह ना सिर्फ यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.. बल्कि अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। फिल्म के बजट को देखते हुए अब कहा जा सकता है कि पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री
बता दें, 400 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री लेने वाली फिल्म बन चुकी है पठान। शाहरुख खान की इस फिल्म ने 11 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि बाहुबली 2 (हिंदी) ने 15 दिनों में.. और केजीएफ 2 (हिंदी) ने 23 दिनों में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
इस लिस्ट में फिलहाल पठान नंबर 3 पर है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं-
बाहुबली 2 (हिंदी)- 511.30 करोड़
केजीएफ 2 (हिंदी)- 434.62 करोड़
पठान- 428 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहरुख खान स्टारर पठान ने दुनिया भर में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। 12 दिनों में फिल्म ने भारत में 515 करोड़ (gross) और ओवरसीज में 325 करोड़ (gross) का कलेक्शन किया है, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कुल कमाई 840 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

बजट और कमाई
बता दें, पठान 250 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है। लेकिन फिल्म ने भारत में भी अपने बजट से दुगुनी कमाई कर ली है। लिहाजा, यह बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications