Pathaan ने 15 दिनों में तोड़े 15 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म का तूफान जारी

pathaan-broke-15-box-office-records-in-15-days-shahrukh-khan-s-blockbuster-getting-historic-numbers

Pathaan Box Office Records: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा जारी रखा है। फिल्म ने 15वें दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म (हिंदी) की कुल कमाई 436.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने हिंदी में 452.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डलाइड (gross) बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 870 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इन आंकड़ों से साथ पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

खास बात है कि महज 15 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के 15 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। यह ना सिर्फ यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी फिल्म है.. बल्कि इस भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ शानदार रिकॉर्ड स्थापित किये हैं।

15 दिनों में 15 रिकॉर्ड-

1. सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म

1. सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म

452 करोड़ की कमाई के साथ पठान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

2.400 करोड़ क्लब में पहली बॉलीवुड फिल्म

वहीं, पठान के साथ ही बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब की शुरुआत भी हो चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ तक भी पहुंचेगी।

3. सबसे बड़ी ओपनिंग डे

3. सबसे बड़ी ओपनिंग डे

पठान ने रिलीज़ के पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि तमिल और तेलुगु डब संस्करणों से फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया।

4.सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड

अपने पांच दिनों के ओपनिंग वीकेंड में, फिल्म ने विश्व स्तर पर 540 करोड़ रुपये की कमाई की।

5. सबसे बड़ा हफ्ता

5. सबसे बड़ा हफ्ता

पठान ने पहले हफ्ते में 364.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि किसी भी बॉलीवुड की तुलना में सबसे ज्यादा है।

6. ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग

फिल्म ने ओवरसीज में 30 करोड़ से भी ऊपर की ओपनिंग दी थी। खासकर यूके और यूएई में फिल्म ने शानदार कमाई की।

7. 4 दिनों तक लगातार 50 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म

7. 4 दिनों तक लगातार 50 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन, दूसरे दिन, तीसरे दिन और चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

8.एक दिन में 70 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म

पठान रिलीज़ के दूसरे दिन, जो कि गणतंत्र दिवस का दिन था, इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई।

9. सबसे तेजी से 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म

9. सबसे तेजी से 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म

फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़, चार दिनों में 200 करोड़ और 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

10.उत्तरी अमेरिका में हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी शुरुआत

उत्तरी अमेरिका में अपनी 5 दिनों के वीकेंड में, फिल्म ने $9.48 मिलियन कमाए। इसने अवतार के 3000 की तुलना में 700 से कम थिएटरों में रिलीज होने के बावजूद अपने शुरुआती दिन में अवतार: द वे ऑफ वॉटर को पीछे छोड़ दिया।

11. यूके में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

11. यूके में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली भारतीय फिल्म

पठान ने अपने पहले वीकेंड में यूके बॉक्स ऑफिस पर $2.45 मिलियन कमाए, और दूसरे नंबर पर रही। पिछले वर्षों में ब्रिटेन में किसी भारतीय फिल्म का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

12.शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी फिल्म

पठान शाहरुख खान, दीपिका और जॉन के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

13. 100 मिलियन डॉलर कमाने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म

13. 100 मिलियन डॉलर कमाने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म

पठान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बिना चीन रिलीज के $100 मिलियन कमाने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म है।

14.पठान ने भारत में पीवीआर सिनेमा चेन से 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है और यह एक रिकॉर्ड है।

15. सबसे बड़ी स्पाई यूनिवर्स फिल्म

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में पठान सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X