..................... पठान की आंधी में उड़ गईँ ये फिल्में, कब आईं कब गईं किसी को पता नहीं चला! Pathaan Box Office- These films were blown away in Shahrukh Khan's film storm! - Hindi Filmibeat

Pathaan Box Office- पठान की आंधी में उड़ गईँ ये फिल्में, कब आईं कब गईं किसी को पता नहीं चला!

pathaan

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के अलावा इस वक्त किसी फिल्म को लेकर बात नहीं की जा रही है। कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी रिलीज डेट इसलिए बदली जा रहीं हैं क्योंकि पठान के सामने वो नहीं आना चाहते हैँ। इस फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ और दो ऐसी फिल्में हैं दो कि कब आईं और चली गईं, किसी को पता नहीं हैं। चला जी हां, पठान की आंधी दो फिल्में उड़ गईं हैं और इस लिस्ट में गांधी और गोडसे के अलावा थालापति विजय की फिल्म वारिसु भी शामिल है।

पठान ने रिलीज के बाद से ही किसी को मौका नहीं है। इस वक्त खबरें आ रहीं हैं कि फिल्म काफी जल्दी भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पाने वाली है। इस फिल्म ने बुधवार को 18.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं गुरुवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 15.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

हालांकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा करीब 700 करोड़ होने वाला है। पछान को एक बार फिर से एक वीकेंड मिल रहा है और इस दौरान कहा जा रहा है कि फिल्म काफी धमाकेदार कमाई करेगी।

गांधी और गोडसे की कमाई

बता दें कि ये फिल्म 26 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी और किसी को पता भी नहीं चला था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कुछ लाख रुपए की कमाई की और दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में फिल्म असमर्थ रही। क्योंकि इस फिल्म एक दिन पहनी यानि 25 जनवरी को पठान रिलीज हुई थी।

वारिसु

थालापति विजय की ये फिल्म करीब 3 सप्ताह से थिएटर्स में लगी है लेकिन पठान की रिलीज के बाद इस इसपर ब्रेक लग गया था। हालांकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 166 करोड़ हो चुका है।

Read more about: pathaan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X