Pathaan Box Office Day 7- सच में हिल गया बॉक्स ऑफिस, नहीं थम रही पठान की ताबड़तोड़ कमाई!

55 करोड़ की ओपनिंग देने के साथ साथ पठान ने ऐसा ऐलान कर दिया था कि फिल्म काफी दमदार कमाई करने वाली है और इस वक्त जो खबरें आ रहीं हैं वो काफी चौकाने वाली हैं। पता चला है कि वर्ल्डवाइड में पठान ने इतनी कमाई कर ली है जो कि हिला देने वाली है। हालिया रिपोर्ट्स में तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि फिल्म ने 7वें दिन तक 634 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जी हां, मंगलवार तक फिल्म के चौकाने वाले आंकड़े आए है।
तरण आदर्श लिखते हैं, 'पठान' ₹634 करोड़ दुनिया भर में ग्रॉस 7 दिनों में, भारत में ₹395 करोड़।'' इस फिल्म ने रिलीज के बाद कई धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं और सबसे 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई थी।
इस फिल्म ने रिलीज के बाद 3 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था जो कि आज तक किसी ने नहीं किया है। शाहरुख खान ने साल 2018 से किसी तरह की कोई फिल्म नहीं की थी और फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे।
लोगों का ये भी कहना है कि पठान को विवाद में आने के बाद भी काफी फायदा हुआ है और जो लोग इसके बारे में नहीं जानते थे, उनको भी पता चल गया है। हालांकि शाहरुख खान की इस फिल्म को काफी विवादों में रहने के बाद भी फायदा हुआ है और लोगों को काफी पसंद आई।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग लगातार चल रही है। इस साल के अंत तक शाहरुख खान की जवान रिलीज होगी जो कि धमाकेदार एक्शन से भरपूर साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications