सोमवार को भी 'पठान' का बजा डंका, जानें छठे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने की कितनी कमाई

Pathaan Box Office Day 6: शाहरुख खान स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। बिना प्रमोशन किए भी फिल्म महज 5 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अमूमन वीकेंड में फिल्म की कमाई छुट्टियों की वजह से अधिक होती है लेकिन पठान ने छठे दिन यानी सोमवार को भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म अपने बजट का आंकड़ा पार कर प्रॉफिट कमा रही है।
सोमवार को फिल्म ने 25.50 करोड़ की कमाई की है। सोमवार जैसे कठिन दिन भी फिल्म शानदार आंकड़े को छूने में कामयाब रही है। फिल्म अब कुल मिलाकर 296.50 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। ऐसे में फिलहाल यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में भी जबरदस्त कमाई कर सकती है। वहीं, मंगलवार को फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से छू लेगी और यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली शाहरुख खान की पहली फिल्म होगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में ट्वीट करते हुए कहा - पठान कठिन दिन सोमवार (दिन 6) को भी मजबूती के साथ खड़ी रही। नेशनल चेन में फिल्म बेहद मजबूत है। मास सर्किट में भी फिल्म धमाका कर रही है। 300 करोड़ कमाने वाली यह शाहरुख खान की पहली फिल्म मंगलवार (दिन 7) को बन जाएगी।
फिल्म ने बुधवार (दिन 1) 55 करोड़, गुरुवार (दिन 2) 68 करोड़, शुक्रवार (दिन 3) 38 करोड़, शनिवार (दिन 4) 51.50 करोड़, रविवार (दिन 5) 58.50 करोड़, सोमवार (दिन 6) 25.50 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगर 400 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेती है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। वहीं, हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में फिल्म 10.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
