Pathaan Box Office Day 5- पांचवे दिन टूटे सारे रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज होने वाली है शाहरुख खान की फिल्म!

पठान अब इतिहास रचेगी और इससे पहले वो रुकती हुई नही दिख रही है। जी हां, पहले दिन 55 करोड़ की ओपनिंग देने के साथ साथ पठान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे लेकिन पांचवे दिन तो धमाका ही हो गया। जी हां, शाहरुख खान की इस फिल्म ने पंचवे दिन तो कुछ ऐसा कर डाला है जो आज तक नहीं हुआ है। खबर है कि फिल्म ने रविवार को 58.50 करोड़ का बिजनेस किया है और ये काफी बड़ा नंबर है।
तरण आदर्श ने रविवार शाम को एक पोस्ट किया था और लिखा था, पठान *प्रारंभिक अनुमान* रविवार [दिन 5] 60 करोड़ से ₹ 62 करोड़। #हिन्दी संस्करण। नोट: फाइनल कलेक्शन कम या ज्यादा हो सकता है।'
इसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म पहले ही 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद 3 दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था जो कि आज तक किसी ने नहीं किया है।
लेकिन अब पांचवे दिन की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है और 5 दिन में फिल्म ने 543 करोड़ का बिजनेस किया है। इसको लेकर खुद यशराज प्रोडक्शन ने ट्वीट किया है। इंडिया में इस फिल्म ने अब तक 335 करोड़ और ओवरसीज 208 करोड़ का बिजनेस किया है।

इतिहास रच दिया है
फिल्म ने इसके साथ इतिहास रच दिया है और लोगो को काफी पसंद आ रही है। पठान अब जिस अंकड़े के तरफ बढ़ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड का कोई सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाला है।

पूरी दुनिया में धमाका किया
शाहरुख खान की फिल्म ने पूरी दुनिया में धमाका किया है और यशराज फिल्म्स ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'ये तो बस शुरुआत है।'

किंग खान की वापसी रंग लायी है
हालांकि किंग खान की वापसी रंग लायी है और फैंस ने उन्हें बिलकुल भी नाराज नहीं किया है। शायद शाहरुख खान को भी ये उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा कलेक्शन करने में सफल रहेगी।

कोई फिल्म नहीं की थी
शाहरुख खान ने साल 2018 से किसी तरह की कोई फिल्म नहीं की थी और फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे। लोगो का ये भी कहना है कि पठान को विवाद में आने के बाद भी कफी फायदा हुआ है और जो लोग इसके बारे में नहीं जानते थे, उनको भी पता चल गया है।

बेशरम रंग
जी हां, बेशरम रंग ने रिलीज होकर धमाका किया था और विवाद में आ गया था, लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications