..................... Box Office: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पांचवी फिल्म बन गई पठान, यहां जानें टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट | Pathaan becomes 5th Indian Film to cross 1000 Crore milestone at the Box Office, See the top 5 films - Hindi Filmibeat

Box Office: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पांचवी फिल्म बन गई पठान, यहां जानें टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट

pathaan-becomes-5th-indian-film-to-cross-1000-crore-milestone-at-the-box-office-see-the-top-5-films

Pathaan crosses 1000 Crore milestone: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बनकर बॉलीवुड के लिए इतिहास रच दिया है। खास बात है कि फिल्म ने यह आंकड़ा बिना चीन में रिलीज हुए छू लिया है। सभी भाषाओं की बात करें तो यह फिल्म 1000 करोड़ के एलीट क्लब में शामिल होने वाली 5वीं फिल्म बन गई है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर एक शानदार शुरुआत की। इसने पहले 6 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 27 दिनों में यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

शाहरुख खान स्टारर पठान 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले आमिर खान की दंगल यहां शामिल हो चुकी है, जिसे चीन से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली थी।

बहरहाल, आइए नज़र डालते हैं उन भारतीय फिल्मों पर जिन्होंने अब तक वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है-

दंगल

दंगल

भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है आमिर खान की दंगल। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1970 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने सिर्फ चीन में ही 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

बाहुबली 2

बाहुबली 2

2017 में आई एसएस राजामौली की बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1800 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने भी चीन और जापान में अच्छी कमाई की थी।

केजीएफ- चैप्टर 2

केजीएफ- चैप्टर 2

2022 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर ने ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी लोगों को काफी प्रभावित किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।

आरआरआर

आरआरआर

वहीं, आरआरआर का धमाका को हम सबने देखा है। 1000 करोड़ पार करने वाली यह राजामौली की दूसरी फिल्म बनी। RRR ने वर्ल्डवाइड कुल 1206 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पठान

पठान

वहीं, इस लिस्ट में अब शामिल हो चुकी है शाहरुख खान की पठान। फिल्म 1000 करोड़ के साथ फिलहाल पांचवे नंबर है। लेकिन अभी पठान चीन और कई देशों में रिलीज होने वाली है, जिसके बाद यह लिस्ट में ऊपर भी आ सकती है।

Read more about: pathaan box office shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X