Pathaan ने बाहुबली 2 को पछाड़कर रचा इतिहास, बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म

pathaan-beats-ss-rajamouli-baahubali-2-becomes-highest-grossing-hindi-film-of-all-times

Pathaan: शाहरुख खान स्टारर बैनर की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आखिरकार देश- दुनिया में तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 की हिंदी कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

पांचवें शुक्रवार की कमाई के साथ पठान ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ की कमाई की थी, जिसे अब पठान ने पीछे छोड़ दिया है।

वहीं, यदि भाषाओं के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो पठान ने भारत में 529 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 1026 करोड़ तक पहुंच चुकी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये एक्शन- एंटरटेनर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म 400 करोड़ क्लब और 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली फिल्म बन चुकी है।

बहरहाल, यहां जानें सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्में-

पठान

पठान

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हिंदी फिल्म बन चुकी है। भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी यह बिना चीन में हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बाहुबली 2

बाहुबली 2

2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांच साल से यह टॉप पोजिशन से कायम थी।

केजीएफ- चैप्टर 2

केजीएफ- चैप्टर 2

वहीं, 2022 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी ने बॉक्स ऑफिस पर 434.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

दंगल

दंगल

आमिर खान की इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाए रखा। 2016 में आई इस फिल्म ने 387.38 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे पठान ने पार कर लिया।

संजू

संजू

साल 2018 में आई रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

पीके

पीके

साल 2014 में आई, आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 340.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के साथ आमिर खान ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।

More from Filmibeat

Read more about: pathaan shahrukh khan baahubali 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X