Pathaan Box Office: शाहरुख खान की टॉप 3 फिल्मों में शामिल पठान, तोड़ेंगे 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Shahrukh Khan Highest Grossing Films: शाहरुख खान तूफान सिनेमाघरों में बरकरार है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म पठान ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 313 करोड़ (gross) का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 3 दिनों में 166.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
पठान ने तीसरे दिन यानि की शुक्रवार को हिंदी में 38 करोड़ कमाया था, जबकि तमिल और तेलुगु में 1.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन 5.3 मिलियन डॉलर का रहा है, यानि की लगभग 43 करोड़। तीसरे दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कुल कमाई 90 करोड़ की रही है।
खास बात है कि महज 3 दिनों में ही पठान शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज को 10 साल हो चुके हैं। ऐसे में पठान इस 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड तक ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
यहां जानें शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 फिल्में-

चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 227 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म पिछले 10 साल से SRK की टॉप फिल्म बनी हुई थी, लेकिन पठान इसे आने वाले दो दिनों में पीछे कर देगी।

हैप्पी न्यू ईयर
फराह खान की इस फिल्म ने 206 करोड़ का कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी देखी गई थी। 2014 में आई ये फिल्म शाहरुख की सबसे बड़ी ओपनर थी, जिसकी रिकॉर्ड पठान से तोड़ दिया है। हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़ की ओपनिंग दी थी, जबकि पठान ने 57 करोड़ से शुरुआत की है।

पठान
रिलीज के महज तीन दिनों में ही पठान शाहरुख खान की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में सभी भाषाओं को मिलाकर 166.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

दिलवाले
पठान ने तीसरे दिन की कमाई के साथ दिलवाले के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले ने 148 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।

रईस
वहीं, पांचवे नंबर पर रईस। शाहरुख खान और माहिरा खान स्टारर इस फिल्म ने 137.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। साल 2017 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications