Pathaan Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म का तहलका, ब्रह्मास्त्र को पछाड़ा, KGF 2 को चुनौती

pathaan-beats-brahmastra-all-set-to-have-monstrous-opening-at-box-office-advance-booking-report

Pathaan Advance Booking Report: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर मेगा बजट एक्शन फिल्म पठान 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर तहलका मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज में फिलहाल दो दिन बाकी हैं, लेकिन अभी से ही कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है।

पठान के पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो अब तक कुल 3 लाख 500 टिकट्स बिक चुके हैं। सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही फिल्म अब तक लगभग 20 करोड़ कमा चुकी है। आंकड़ों को देंखे तो फिल्म से अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब इसकी केजीएफ 2 और RRR पर टिकी है।

चारों ओर फिल्म को लेकर दीवानगी दिख रही है। जिन जगहों पर बुकिंग शुरु की गई है, वहां लगभग सारे टिकट्स सोल्ड आउट हो चुके हैं। कई शहरों में 7 बजे सुबह से ही शोज शुरु कर दिये गए हैं। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पठान बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देने वाली है।

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान की एडवांस बुकिंग 58% से अधिक हो चुकी है।केजीएफ 2 ने एडवांस के तौर पर कोरोना महामारी के बाद नेशनल चेन में सबसे ज्यादा 5.15 लाख टिकटों की बुकिंग की थी। देखना दिलचस्प होगा कि पठान यहां तक पहुंच पाती है या नहीं।

शाहरुख खान की वापसी

शाहरुख खान की वापसी

शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। साल 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद सुपरस्टार ने लंबा ब्रेक लिया था.. और अब 2023 में वो तीन फिल्मों के साथ वापस आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि उनके फैंस का क्रेज एक अलग लेवल पर चल रहा है।

150-200 करोड़ की ओपनिंग

150-200 करोड़ की ओपनिंग

पठान रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में छुट्टियों की वजह से पठान को 5 दिन का लंबा वीकेंड मिला है। लिहाजा, लंबी वीकेंड और एडवांस बुकिंग की नंबर्स को देखते हुए कह सकते हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म 150 करोड़ से 200 करोड़ के बीच बिजनेस कर सकती है।

ओवरसीज के किंग

ओवरसीज के किंग

रिपोर्ट्स की मानें तो ओवरसीज की एडवांस बुकिंग से फिल्म 5 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है। यूएसए, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में फिल्म जबरदस्त रिकॉर्ड बना रही है। कुछ देशों में यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित होगी। जर्मनी में फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से भी ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF 2 की लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X