Box Office पर जॉन अब्राहम की परमाणु की धमाकेदार उछाल, वीकेंड पर 50 पार बढ़त
जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु रिलीज़ के साथ ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है और फिल्म धीरे धीरे दर्शकों तक पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ पहुंच रही है। यही कारण है कि 4.8 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन, 50 प्रतिशत से ऊपर की बढ़त देखी।
शनिवार को फिल्म ने करीब 7.6 करोड़ की कमाई की और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 12 करोड़ के पार हो चुका है। माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म 7- 8 करोड़ की कमाई करेगी।



Click it and Unblock the Notifications











