Param Sundari BOC: कमाई में झूला झूल रही परम सुंदरी! कभी उछाल, कभी गिरावट- क्या बनेगी हिट?

Param Sundari Box Office Collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म परम सुंदरी लगातार बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। 29 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 6 दिनों में 37.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अब 40 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है।
बॉक्स ऑफिस का उतार-चढ़ाव
फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहा। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अचानक 30% की शानदार ग्रोथ हुई और फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन बुधवार को फिर से गिरावट देखने को मिली और फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ पर आ गया।
इस तरह 6 दिनों का कुल कलेक्शन 37.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी परम सुंदरी को अब नए वीकेंड से पहले 40 करोड़ के आंकड़े की उम्मीद है।
नए रिलीज से टक्कर
आने वाले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 'बाघी 4' और हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' रिलीज होंगी। ऐसे में देखना होगा कि परम सुंदरी इस कड़ी टक्कर के बीच कितनी मजबूत पकड़ बना पाती है।
कहां मिला सबसे अच्छा रिस्पॉन्स?
दिल्ली-एनसीआर में फिल्म को सबसे ज्यादा 1,181 शो मिले, लेकिन यहां ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.5% रही। इसके मुकाबले, चेन्नई में 14.25% और बेंगलुरु में 13.75% की अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली।
फिल्म की कहानी
परम सुंदरी की कहानी दिल्ली के एक बेफिक्र युवक परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है, जो अपने पिता के पैसे से नए-नए स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट करता है। इसी दौरान उसे Soulmates नाम का ऐप मिलता है, जो परफेक्ट लाइफ पार्टनर खोजने का दावा करता है।
ऐप टेस्ट करते समय उसकी जोड़ी केरल की एक होमस्टे मालिक सुंदरी (जाह्नवी कपूर) से बनती है। दोनों की मुलाकात के बाद उनके अलग-अलग संस्कार और लाइफस्टाइल टकराव और प्यार की दिलचस्प कहानी पेश करते हैं।
ओटीटी रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों के बाद परम सुंदरी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications