Param Sundari BOC: सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया धमाल, 5 दिन में कर डाले करोड़ों का कारोबार

Param Sundari

Param Sundari Box Office Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार, 2 सितंबर को फिल्म की कमाई में 30.77% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 68% की गिरावट आई थी।

पांचवें दिन का कलेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'परम सुंदरी' ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह मूवी ने सिर्फ पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस से कुल 34.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई थी। 136 मिनट की रनटाइम वाली इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, मंगलवार को इसकी हिंदी ऑक्युपेंसी 16.90% रही।

वर्ल्डवाइड कमाई

भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'परम सुंदरी' का जादू चल रहा है। फिल्म ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड 48.50 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया। इनमें से 12.50 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ ओवरसीज मार्केट से हुई। खास बात यह है कि यह फिल्म सिद्धार्थ और जान्हवी, दोनों के करियर की सबसे बड़ी ओवरसीज हिंदी ओपनर साबित हुई है।

ओटीटी पर कब आएगी?

थिएटर में अपनी रन पूरी करने के बाद 'परम सुंदरी' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने किया है। मूवी में संजय कपूर, मनजोत सिंह, रेंजी पनिकर, इनायत वर्मा और सिद्धार्थ शंकर जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही $1.27 मिलियन (लगभग 10.5 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X