Param Sundari BOC: 30 करोड़ से 3 करोड़ पर आ गई परम सुंदरी, बॉक्स ऑफिस पर लगा बड़ा झटका!

Param Sundari

Param Sundari box office collection day 4: तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी "परम सुंदरी", जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं, पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म से उम्मीद थी कि यह बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों का क्रेज वापस लाएगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

सोमवार को हुई बड़ी गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 4 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब ₹28.19 करोड़ हो गई है। रिलीज़ के पहले दिन फिल्म ने ₹7.25 करोड़ कमाए थे। वीकेंड पर थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली और रविवार को यह कलेक्शन ₹30.25 करोड़ तक पहुंचा, लेकिन सोमवार आते ही कमाई में भारी गिरावट आ गई।

'सैयारा' के सामने फीकी पड़ी परम सुंदरी

पिछले महीने रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म "सैयारा" के मुकाबले परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल टिक नहीं पाई। नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म पहले सोमवार को ही ₹22.50 करोड़ कमा चुकी थी और उस समय तक यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी थी। वहीं, परम सुंदरी अभी भी उस आंकड़े से काफी दूर है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

परम सुंदरी एक क्रॉस-कल्चर लव स्टोरी है, जिसमें एक किरदार दिल्ली से है और दूसरा केरल से। सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा, फिल्म में मनजोत सिंह और संजय कपूर भी अहम रोल में नजर आए हैं।

जान्हवी कपूर ने अपने किरदार को लेकर कहा था- 'सुंदरी का किरदार मेरे लिए बहुत खास है। उसकी सादगी, मजबूती और अपनी जड़ों से जुड़ाव मुझे अपनी साउथ इंडियन विरासत की याद दिलाता है। केरल में शूटिंग करते समय मैंने उस माहौल से गहरा रिश्ता महसूस किया और मैं चाहती हूं कि दर्शक भी वही कनेक्शन महसूस करें।'

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X