Param Sundari BOC: सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में कमाए इतने करोड़

Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। तुषार जलोटा के डायरेक्शन और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी ने रिलीज के पहले वीकेंड में भारत में कुल 26.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
दिनवार कमाई
पहला दिन (शुक्रवार, 29 अगस्त): फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरा दिन (शनिवार): पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और चर्चा की वजह से कलेक्शन बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।
तीसरा दिन (रविवार, 31 अगस्त): फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी कमाई की और 10.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
रविवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.71% रही।
मॉर्निंग शो: 10.56%
दोपहर शो: 24.17%
शाम के शो: 29.71%
नाइट शो: 18.39%
यह आंकड़े दिखाते हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, खासकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के बीच।
फिल्म की खासियत
'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ और जाह्नवी के साथ संजय कपूर, मंजोत सिंह, रंजी पनिकर, इनायत वर्मा और सिद्धार्थ शंकर जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। रोमांस, फैमिली ड्रामा और म्यूजिक के बेहतरीन मिक्स की वजह से यह फिल्म हर तरह के दर्शकों को एंटरटेन कर रही है।
क्या है कहानी
यह फिल्म सिद्धार्थ और जाह्नवी की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। कहानी एक पंजाबी लड़के और केरल की लड़की की लव स्टोरी को मजेदार अंदाज में दिखाती है। इन दोनों की प्रेम कहानी काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है।
आगे की राह
पहले वीकेंड की मजबूत कमाई से साफ है कि पैरम सुंदरी दर्शकों को भा रही है। अब देखना होगा कि वीकडे में इसका बिजनेस कितना टिक पाता है और क्या यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications