Param Sundari BOC: सिर्फ दो दिन में चमकी सिद्धार्थ जान्हवी की फिल्म, कलेक्शन ने उड़ाए सबके होश!

Param Sundari

Param Sundari Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'परम सुंदरी' इस वक्त सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई थी और तभी से लगातार चर्चा में बनी हुई है। तुषार जलोटा के और दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को ओपनिंग के दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन ने और मजबूती दिखाई है।

पहले दिन की ओपनिंग

रिलीज डे पर परम सुंदरी ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुआ।

दूसरे दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमानित कलेक्शन को देखते हुए फिल्म का कुल दो दिन का नेट कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

जाह्नवी कपूर की करियर ग्रोथ

दो दिनों में ही 'परम सुंदरी' ने जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्मों को पछाड़ दिया है।
'उलझ' (लाइफटाइम - 9.07 करोड़)
'मिली' (लाइफटाइम - 2.82 करोड़)
अब यह फिल्म जाह्नवी के करियर की टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

किन फिल्मों से अभी पीछे है?

परम सुंदरी फिलहाल इन फिल्मों से पीछे है:

'रूही' - 21.93 करोड़

'मिस्टर एंड मिसेज माही' - 36.34 करोड़

'देवारा पार्ट 1' - 62.12 करोड़

धड़क - 74.19 करोड़

दूसरे सितारों को भी पीछे छोड़ा

सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की मेरे हसबैंड की बीवी का लाइफटाइम कलेक्शन (12.85 करोड़ रुपये) पार कर लिया है।

स्टारकास्ट और कहानी

परम सुंदरी की कहानी नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा भी नजर आते हैं। वहीं, फिल्म का गाना 'परदेसिया' ऑडियंस के बीच सुपरहिट साबित हो चुका है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X