..................... Param Sundari BO Day 1 Estimate: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Param Sundari opening day collection - Hindi Filmibeat

Param Sundari BO Day1 Estimate: सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, आंकड़ा जान पकड़ लेंगे सिर

Param Sundari BO Day 1 Estimate

Param Sundari BO Day 1 Estimate: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर लंबे समय से प्रमोशन चल रहे है फिल्म के गाने और ट्रेलर ने तो फैन्स का दिल जीत ही लिया है। वहीं परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर भी दस्तक दे दी है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'सैयारा' के क्रेज की वजह से इस फिल्म को 1 महीने पीछे खींचना पड़ा। बता दें कि जहां सैयारा धूम मचा रही थी वहीं अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 की कमाई ना के समान हुई और वॉर 2 का भी कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा और लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज हुई है सिद्धार्थ और जाह्नवी की 'परम सुंदरी' चलिए जानते है कि पहले दिन फिल्म अपना जलवा दिखा पाती है या नहीं।

पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा के बाद अब परम सुंदरी में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री तो काफी अच्छी दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन फिल्म ओपिनिंग डे पर उस हिसाब से कमाल नहीं दिखा पाई है। बता दें कि फिल्म को पूरे भारत में 4,908 शो मिले थे। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन 5.03 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। परम सुंदरी की ऑल ओवर इंडिया फर्स्ट डे ऑक्यूपेंसी करीब 10.64% रही। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक है।

क्या कहते हैं ट्रेड एनालिस्ट

फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक रही है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म वीकेंड पर कमाई कर सकती है। फिल्म वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ठीक-ठाक कलेक्शन कर सकती है, लेकिन अलग फिल्म वीकेंड पर भी अपना धाक नहीं जमाई तो बाकी अन्य फिल्मों की तरह यह फिल्म भी अधिक समय तक स्क्रीन पर नहीं छाए रहेगी। अब देखना ये होगा कि फिल्म वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करेगी।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X