पानीपत बॉक्स ऑफिस Day 3: तीसरे दिन पानी पानी हुई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म, जानिए कलेक्शन
आशुतोष गोवारिकर की मल्टीस्टारर फिल्म पानीपत को रविवार को भले ही अच्छी शुरूआत मिली हो लेकिन दिन खत्म होते होते फिल्म ने दम तोड़ दिया है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन यान कि रविवार को फिल्म केवल 7 करोड़ की कमाई करेगी जो कि एक अच्छा आंकड़ा नहीं होगा।
कुल मिलाकर फिल्म केवल 17 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन दे पाएगी जबकि फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त जैसे स्टार हैं। आज रात तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत तक ही बढ़ पाएगी।

दिन की शुरूआत अच्छी थी और दिल्ली, बेंगलुरू जैसे शहरों में फिल्म ने लगभग 35 प्रतिशत पर शुरूआत की। वहीं मुंबई, पुणे जैसे शहरों में फिल्म ने 45 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। जानिए रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











