BOX OFFICE: 'पल पल दिल के पास' की ठंडी शुरुआत, यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
करण देओल और सहर बांबा की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' है को समीक्षकों से लेकर आम पब्लिक से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की ठंडी शुरुआत रही है। फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन दिया है। बता दें, पल पल दिल के पास के साथ इस शुक्रवार को दो और फिल्में भी रिलीज हुई हैं- द जोया फैक्टर और प्रस्थानम।
वहीं, इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर मिल रही है आयुष्मान खुराना की आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' और नितेश तिवारी की 'छिछोरे' से। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हैं और अभी भी दमदार कमाई कर रही हैं।

सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' एक रोमांटिक ड्रामा है। देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अफसोस फिल्म ने दर्शकों को खास प्रभावित नहीं किया। ट्रेड पंडितों की मानें तो पल पल दिल के पास पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 10-12 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है। यह काफी ऐवरेज कमाई है।
शनिवार को भी करण देओल की फिल्म ने केवल 9-10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाई है जो कि दोपहर तक बढ़ तक 15 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है शाम और रात के शो में ये ऑक्यूपेंसी बढ़कर 20 प्रतिशत पहुंच सकती है।
आजकल फिल्मों की कमाई मुख्य तौर पर वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करती है। ऐसे में निगेटिव रिव्यूज से पल पल दिल के पास प्रभावित हो सकती है। वहीं, फिल्म पर क्लैश का बड़ा असर पड़ा है। करण देओल की फिल्म के साथ संजय दत्त की मल्टीस्टारर प्रस्थानम और सोनम कपूर - दुलकर सलमान स्टारर द ज़ोया फैक्टर भी रिलीज़ हुई है। इसलिए कई जगह फिल्म के शो बहुत कम हैं। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि करण की डेब्यू बॉक्स ऑफिस के सफर में कहां तक पहुंच पाती है।


Click it and Unblock the Notifications












