..................... पल पल दिल के पास बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - पहले दिन, शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट | Pal pal dil ke paas box office opening day 1 Friday occupancy report - Hindi Filmibeat

पल पल दिल के पास बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - पहले दिन करण देओल की धीमी शुरूआत

सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है और पहले दिन के पहले शो के बाद फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट भी आ चुकी है। आंकड़ों की मानें तो पहले दिन फिल्म 3 - 3.5 करोड़ की कमाई कर सकती है और फिल्म ने केवल 5 - 7 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी ओपनिंग की है। इसका कारण है तीन फिल्मों के साथ क्लैश।

अगर सुबह के शो की बात करें तो करण देओल की फिल्म ने केवल 5 - 7 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाई है जो कि दोपहर तक बढ़ तक 11 - 14 प्रतिशत पहुंची है। माना जा रहा है शाम और रात के। शो में ये ऑक्यूपेंसी बढ़कर 16 - 20 प्रतिशत पहुंच सकती है लेकिन वहीं पर रूक जाएगी।

pal-pal-dil-ke-paas-box-office-opening-day-1-friday-occupancy-report-karan-deol-film

जहां दिल्ली, चंडीगढ़ और भोपाल जैसे क्षेत्रों में फिल्म ने सुबह के शो में 10 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाई है वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू, हैदराबाद और कोलकाता में भी फिल्म ने अच्छी शुरूआत दर्ज की है।

मुंबई और पुणे में फिल्म ने 5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरूआत की है। दिल्ली और भोपाल में टिकटों की बिक्री के हिसाब से दोपहर तक ऑक्यूपेंसी 25 - 30 प्रतिशत तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं मुंबई, पुणे, कोलकाता, जयपुर में भी ये आंकड़ा 10 - 15 प्रतिशत तक पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X