BOX OFFICE: जॉन अब्राहम, अनिल कपूर की 'पागलपंती'- यहां जानें फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म पागलपंती शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन फिल्म की ओपनिंग काफी ऐवरेज रही। सुबह के शोज में जहां 10-15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, वहीं शाम के शोज में यह बढ़कर महज 25-30 प्रतिशत तक गई। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म दर्शकों को आकर्षित करेगी।
अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को जहां समीक्षकों से निगेटिव रिव्यू मिले हैं, वहीं, आम पब्लिक से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को शुक्रवार को 7-8 करोड़ की ओपनिंग दी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक फिल्म 25-27 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। यह एक फैमिली इंटरटेनर है, लिहाजा वीकेंड पर इसे फायदा मिल सकता है। लेकिन वहीं, निगेटिव वर्ड ऑप माउथ से फिल्म प्रभावित हो सकती है। कॉमेडी फिल्मों को हालांकि निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ कुछ खास असर नहीं होता है।
देखी जाए तो यह अनीस बज़्मी की सबसे कमजोर कॉमेडी फिल्मों में है। इसे बॉलीवुड की कई कॉमेडी फिल्मों का कॉकटेल मान सकते हैं। थोड़ी सी हाउसफुल, थोड़ी सी हेरा फेरी, थोड़ी सी वेलकम मिला लो.. और बन गई पागलपंती।
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को आयुष्मान खुराना की बाला और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मरजावां से टक्कर मिलेगी। बाला अभी तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है और जल्द ही 100 करोड़ पार करने वाली है, वहीं मरजावां भी धीमे धीमे आगे बढ़ रही है और 40 करोड़ तक पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











