#Opening: वीकेंड के साथ 100 करोड़ का धमाका....2017 का सपने वाला रिकॉर्ड!
2017 को अगर किसी चीज़ का इंतज़ार था तो वो थी पद्मावती। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी और माना जा रहा था कि फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़ेगी। इतना ही नहीं, ये भी तय था कि पद्मावती, बाहुबली को टक्कर देगी और भी ज़ोरदार टक्कर।
कयास थे कि फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। यानि कि वीकेंड के साथ ही फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा होती। और अगर फिल्म 1 तारीख को रिलीज़ हो जाती तो आज वो जश्न मनाने का दिन होता।

हालांकि ना पद्मावती रिलीज़ हुई और ना ही कोई जश्न मनाने का मौका मिला। ये सारी बातें बस सपनों वाला ख्याली पुलाव बनकर रह गईं।
पद्मावती की नई रिलीज़ डेट अभी तक सामने आई नहीं लेकिन एक बात तो तय है कि भंसाली और उनकी पूरी टीम अपनी फिल्म को पूरी तरह कॉन्फिडेंट है।
पहले फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी, बिना किसी फेस्टिवल सीज़न के। और अभी भी यही संभावना है कि फिल्म रेगुलर शुक्रवार को ही रिलीज़ होगी।
ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो पद्मावती को किसी त्योहार की ज़रूरत नहीं है। फिल्म अपने आप में काफी सक्षम है। इसलिए फिल्म जब भी रिलीज़ होगी, धमाका ही करेगी।
जानिए पिछले दशक के टॉप ओपनिंग वीकेंड -


Click it and Unblock the Notifications
