CLEAR HAI: ना सलमान की ईद चाहिए...ना दीवाली...जब आएगी फिल्म तब 300 करोड़!
Recommended Video

पद्मावती की नई रिलीज़ डेट अभी तक सामने आई नहीं लेकिन एक बात तो तय है कि भंसाली और उनकी पूरी टीम अपनी फिल्म को पूरी तरह कॉन्फिडेंट है। पहले फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी, बिना किसी फेस्टिवल सीज़न के। और अभी भी यही संभावना है कि फिल्म रेगुलर शुक्रवार को ही रिलीज़ होगी।
ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी की मानें तो पद्मावती को किसी त्योहार की ज़रूरत नहीं है। फिल्म अपने आप में काफी सक्षम है। इसलिए फिल्म जब भी रिलीज़ होगी, धमाका ही करेगी।

संजय लीला भंसाली की पद्मावती लगातार विवादों का मुद्दा बनी हुई है। विवाद केवल एक अफवाह है जिसके अनुसार, पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक इंटिमेट सीन है जो कि ड्रीम सीक्वंस है।
बस जबसे ये खबर फैली, तब से लोग संजय लीला भंसाली के पीछे पड़ गए। उन्हें मारा गया। उनके सेट जलाए गए और संजय लीला भंसाली ने लिखित दिया कि ये खबर गलत है।
हालांकि भंसाली के समर्थन में काफी लोग उतर चुके हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म, बॉलीवुड का बाहुबली को जवाब हो सकता है। लेकिन दुखद है कि फिल्म विवादों के कारण रिलीज़ नहीं हो पा रही है।
वैसे भी पद्मावती में बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं। इसलिए फिल्म जब भी आएगी, धमाका ही करेगी -


Click it and Unblock the Notifications
