JHATKA: 200 करोड़ का बजट और कमाई केवल 300 करोड़....फ्लॉप होते होते बस बच गए
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर स्टारर पद्मावत, आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और अब हर किसी की नज़र फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिक गई है।
फिल्म अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ क्लैश रही है और दोनों फिल्मों में स्क्रीन को लेकर पहले ही लड़ाई शुरू हो चुकी है। फिल्म का स्क्रीन काउंट, इसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा असर डालेगा।

पद्मावती काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज़ हो रही है, इसलिए फिल्म के प्रति जहां लोगों का उत्साह है वहीं संजय लीला भंसाली के प्रति सहानुभूति भी।
ये दोनों ही बातें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा असर डालेंगी। हाल ही में पद्मावती काफी उतार चढ़ाव से गुज़री और अब फिल्म का नाम पद्मावत हो चुका है।
देखना ये है कि पद्मावत साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर क्या क्या मशक्कत करती है।


Click it and Unblock the Notifications