पैडमैन चीन बॉक्स ऑफिस: ठंडी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन टिके अक्षय और बिके भी अक्षय
अक्षय कुमार की पैडमैन, 14 दिसंबर को चीन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई और फिल्म ने बाकी फिल्मों के मुकाबले, काफी कम ओपनिंग दी। आर बाल्कि की फिल्म ने चीन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की ओपनिंग दी जो कि अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा से काफी कम है। लेकिन दूसरे दिन पैडमैन को लेकर चीन की स्थिति थोड़ी बदली है।
दो दिन मेंं फिल्म ने कुल 25 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में तीसरे दिन भी अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक गई तो फिल्म का आने वाला हफ्ता काफी अच्छा जा सकता है। फिलहाल अक्षय के पास चीन बॉक्स ऑफिस पर केवल दो हफ्ते हैं क्योंकि उसके बाद वहां आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ होगी।

हालांकि पैडमैन का चीन के बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स किसी को हज़म नहीं हो रहा है क्योंकि फिल्म संवेदनाओं के स्तर पर काफी ऊपर है और चीन में संवेदनशील कहानी और कंटेंट की भारी डिमांड है। यही कारण है कि हिचकी, हिंदी मीडियम और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में चीन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।
ऐसे में देखना है कि क्या ये वीकेंड खत्म होते होते चीन के दर्शक, पैडमैन को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ देते हैं और इसके इमोशनल कंटेंट से जुड़ पाते हैं या नहीं। तब तक आपको बता देते हैं, बॉलीवुड फिल्मों का चीन बॉक्स ऑफिस पर हाल -


Click it and Unblock the Notifications











