..................... Padman Box Office Collection - crosses 100 crore worldwide - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE पर अक्षय कुमार ने मारी सेंचुरी, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार पैडमैन

अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन भारत में भले ही धीरे धीरे अपने पांव जमा रही हो लेकिन विदेशों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करना जारी रखा है। यही कारण है कि चार दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108 करोड़ पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि पैडमैन का विषय लोगों को काफी पसंद आ रहा है और अक्षय कुमार की इस पहल का लोग भरपूर साथ देने के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

padman-box-office-collection-crosses-100-crore-worldwide

फिल्म के इंटरव्यू के दौरान, अक्षय ने कहा था कि आज तक हॉलीवुड ने भी ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई है। हॉलीवुड में कंडोम पर फिल्म बनी है लेकिन पैड पर नहीं। इसलिए हमारी फिल्म पहली है।

और यही कारण है कि अक्षय कुमार की फिल्म को भरपूर दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि इस बीच उन पर स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लग चुका है।

वहीं इससे पहले, पैड के विषय पर आई फुल्लू की टीम ने भी नाराज़गी जताई कि अक्षय इसे पहली पैड पर बनी फिल्म की तरह प्रचार कर रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है।

हालांकि इन सब कंट्रोवर्सी का फिलहाल तो फिल्म की कमाई पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है। देखना है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कितने दिन में कमाती है।

देखिए, 100 करोड़ सबसे तेज़ बनाने वाली फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X