पद्मावत ने किया 400 करोड़ का धमाका....सलमान - शाहरूख भी टॉप 10 से OUT!
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की पद्मावत आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर टिक ही गई है। जहां, फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
इतना ही नहीं, इसी के साथ शाहिद कपूर - दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने शाहरूख खान और सलमान खान तक की फिल्मों का टॉप 10 की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

वहीं अब माना जा रहा है कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में इसी पकड़ को बनाए रखेगी। विरोध अब धीमे पड़ रहे हैं और सिनेमाघरों में दर्शक बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपने तीसरे हफ्ते में फिल्म सुपरहिट और लाइफटाइम में ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे रही है।
हालांकि फिल्म को लेकर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया है लेकिन इसके बावजूद, फिल्म से एक चीज़ कोई नहीं छीन सकता है। वो है फिल्म की भव्यता और सुंदरता जिसके लिए फिल्म कई बार देखी जा सकती है।
अब जब पद्मावत ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो फिल्म ने टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट से शाहरूख - सलमान को बाहर भेजने का रास्ता दिखा दिया।
इस लिस्ट में हाल ही में सीक्रेट सुपरस्टार भी शामिल हो गई है। इसलिए टॉप 10 लिस्ट से प्रेम रतन धन पायो और दिलवाले बाहर हो चुकी है। देखिए, टॉप 10 कमाने वाली फिल्में, पद्मावत और सीक्रेट सुपरस्टार से पहले -


Click it and Unblock the Notifications
