BOX OFFICE: पैडमैन वीकेंड कलेक्शन को खा गई पद्मावत, टिके पर बिके अक्षय कुमार!
Recommended Video

अक्षय कुमार ने पद्मावत के लिए काफी बड़ा 'बलिदान' दिया था। अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज़ डेट अक्षय कुमार ने हंसते हंसते संजय लीला भंसाली को दे दी थी। ये कहते हुए कि संजय को इस तारीख की ज़्यादा ज़रूरत है।
हालांकि कुछ लोगों ने साफ कहा था कि अक्षय कुमार एक महाक्लैश से डर गए हैं क्योंकि सबको पता है कि पद्मावत, अक्षय कुमार की पैडमैन को खा जाएगी और वैसा ही हुआ है।

जी हां, पद्मावत धीरे धीरे अब उन जगह पर रिलीज़ हो रही है जहां बैन थी। और यही कारण है कि शनिवार और रविवार को पद्मावत के कलेक्शन में भारी उछाल आया। शनिवार को पद्मावत ने करीब 7 करोड़ रूपये की कमाई की।
वहीं माना जा रहा है कि रविवार को ये आंकड़ा और भी उछाल मारेगा और इसमें पिसेंगे अक्षय कुमार। जहां पैडमैन ने 10 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार को 13 करोड़ कमाया।
यहां देखना दिलचस्प है कि पैडमैन की ओपनिंग और पद्मावत के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन में ज़्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म का लाइफटाइम कितना होता है और कहां तक होता है इस बात पर सबकी नज़रें टिकी हैं। बात की जाए पद्मावत की तो फिल्म की कुछ बातें हैं जो आपको हाजमोला से भी हज़म नहीं होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
