पद्मावत ने गाड़ लिया तंबू....सात दिन, 150 करोड़...2018 की पहली सुपरहिट

शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर पद्मावत रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। मंगलवार की कमाई मिला ली जाए तो फिल्म लगभग 150 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है।

हालांकि फिल्म से काफी अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन विरोध के कारण फिल्म ने लगभग 25 फीसदी नुकसान झेला है।

padmaavat-one-week-box-office-report-enters-the-superhit-zone

वहीं अब माना जा रहा है कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में इसी पकड़ को बनाए रखेगी। विरोध अब धीमे पड़ रहे हैं और सिनेमाघरों में दर्शक बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म सुपरहिट और तीसरे में ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे रही है।

हालांकि फिल्म को लेकर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया है लेकिन इसके बावजूद, फिल्म से एक चीज़ कोई नहीं छीन सकता है। वो है फिल्म की भव्यता और सुंदरता जिसके लिए फिल्म कई बार देखी जा सकती है।

विदेशों की बात करें तो फिल्म वहां भी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में इस हफ्ते के अंत तक फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस भी 200 करोड़ पार कर जाएगा।

हालांकि रिलीज़ के बाद फिल्म ने 4 ही दिन में फिल्म ने 100 करोड़ में एंट्री ले ली थी। जानिए 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली सबसे तेज़ फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X