BOX OFFICE: 7 दिन और 150 करोड़ पार, 'पद्मावत' की धमाकेदार पारी
दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावत 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने पहले सात में ही धमाका कर दिखाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
अब सनी देओल से CLASH नहीं करेंगे ये खान स्टार.. रिलीज डेट आगे बढ़ी!
संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने सातवें दिन.. यानि की गुरुवार को 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को दिलखोल कर दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। हालांकि कुछ राज्यों ने फिल्म को अब तक बैन रखा है। कुछ शहरों में करणी सेना का कहर भी जारी है। लेकिन फिर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।

खास बात यह भी है कि फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए और 7 दिनों का समय है। जिसमें फिल्म आसानी से 100 करोड़ और कमा सकती है। बता दें, फिल्म को हिट होने के लिए 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications