BOX OFFICE: 600 करोड़ की कमाई के साथ.. सलमान खान को किया पीछे!
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिये हैं। इसी के साथ फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। जी हां, इसी के साथ पद्मावत बॉलीवुड की टॉप 6 फिल्मों में शामिल हो गई है।
अक्षय कुमार की वजह से.. अजय देवगन की बिग बजट फिल्म डिब्बाबंद!
वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सलमान खान की सुल्तान को पीछे कर दिया है। जहां सुल्तान ने 589 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 50 दिन पूरे के साथ ही पद्मावत ने दुनियाभर में 590 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ रिकॉर्ड्स बनाए हैं। हालांकि फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन लंबे समय तक सुर्खियों में रहने की वजह से फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स् ऑफिस सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications