Oppenheimer Box Office Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने दी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग, धमाकेदार शुरुआत

oppenheimer-box-office-collection-day-1-christopher-nolan-gives-biggest-hollywood-opening-of-year

Oppenheimer Box Office Collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ओपेनहाइमर ने भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये शानदार शुरुआत देगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

ओपेनहाइमर ने भारत में अपने पहले दिन यानि की शुक्रवार में 13 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट और मैट डेमन स्टारर ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जिसका नतीजा है कि वीकेंड के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग देखी जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये वीकेंड पर धमाका करने वाली है।

ओपेनहाइमर ने बार्बी को छोड़ा पीछे

इस शुक्रवार, ओपेनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी के बीच क्लैश के कारण दर्शकों के बीच बहुत उत्साह था। खैर, ओपनिंग पर, ओपेनहाइमर ने बार्बी से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। बार्बी ने 5-6 करोड़ की ओपनिंग दी है। जबकि ओपेनहाइमर ने इस साल भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। यहां तक कि टॉम क्रूज़ की 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने अपने पहले दिन में 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार्स को भी किया पार

हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि ओपेनहाइमर ने कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स को भी भारत में पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स भी फिल्में भी इस साल पीछे रह गईं। खास बात है कि 'ओपेनहाइमर' की सफलता केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि देश भर के छोटे शहरों और इलाकों के दर्शकों के बीच भी इसकी जोरदार प्रतिक्रिया रही। देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कहां तक जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: oppenheimer box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X